श्रावण मास का तीसरा सोमवार कल है। इसी बीच मोहर्रम भी शुरू होने जा रहे हैं। इसे लेकर शहर में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। रविवार शाम से शहर में सेक्टर स्कीम और रूट डायवर्जन व्यवस्था लागू हो जाएगी। इसे लेकर शनिवार को एडीएम सिटी व एसपी सिटी ने धर्म गुरुओं संग बैठक कर सहयोग पर चर्चा की। साथ में लोगों से अपील की गई है कि किसी तरह की अफवाह या बहकावे में न आएं। कानून तोड़ने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी।
श्रावण मास में कांवड़ लेकर लौट रहे कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। हाथरस में हुई दुर्घटना के बाद पुलिस प्रशासन बेहद सतर्क है। इसी क्रम में रविवार शाम से शहर में सेक्टर स्कीम के साथ-साथ रूट डायवर्जन की तैयारी है। इसी बीच मोहर्रम भी शुरू होने जा रहे हैं। इसे लेकर एडीएम सिटी व एसपी सिटी ने धर्म गुरुओं संग बैठक की, जिसमें व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई और आने वाले समय में सहयोग की अपील की गई।
श्रावण मास के तीसरे सोमवार और मोहर्रम को लेकर पुख्ता तैयारी है। कांवड़ियों को अपनी निर्धारित पट्टी पर ही चलने के लिए जागरूक किया जा रहा है। कांवड़ मार्गों पर पुलिस की पीआरवी कांवड़ियों की निगरानी करती चल रही है। इधर, मंदिरों पर आरएएफ, पीएसी आदि लगाई गई है।
- कलानिधि नैथानी, एसएसपी
डीआईजी ने ली त्योहारों को लेकर ऑनलाइन बैठक
डीआईजी दीपक कुमार ने भी शनिवार को अलीगढ़, हाथरस, एटा, कासगंज के पुलिस प्रमुखों संग ऑनलाइन बैठक की, जिसमें श्रावण मास, सोमवार, जन्माष्टमी, रक्षाबंधन, मोहर्रम आदि त्योहारों को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान कहा गया कि कानून व्यवस्था किसी कीमत पर न बिगड़े, इस तरह के इंतजाम किए जाएं। कहा गया कि त्योहारों पर किसी को परेशानी न हो, इस बात का भी पुलिस ध्यान रखे। इस बैठक में एसएसपी कलानिधि नैथानी के अलावा एटा, कासगंज, हाथरस के पुलिस कप्तान भी शामिल हुए।
रविवार रात से सोमवार रात नौ बजे तक रूट डायवर्जन
श्रावण मास के सोमवार को लेकर रविवार रात दो बजे से सोमवार रात नौ बजे तक जिले में यातायात डायवर्ट रहेगा।
- दिल्ली की ओर से आने वाले भारी वाहन दौरऊ मोड़ से खैर, इगलास होकर निकलेंगे।
- खैर की ओर से आने वाले भारी वाहन खैर से गोंडा की ओर, हल्के वाहन हरिदासपुर से होकर जाएंगे।
- मथुरा की ओर से आने वाले वाहन पुराने बाईपास से इगलास-गोंडा होकर जाएंगे।
- आगरा की तरफ से आने वाले वाहन वन चेतना केंद्र से दोनों ओर निकलेंगे।
- कानपुर की ओर से आने वाले वाहन सिकंदराराऊ और गोपी से डायवर्ट होंगे।
- रामघाट रोड के वाहन अतरौली से कासगंज की तरफ से जाएंगे।
- बुलंदशहर से आने वाले वाहन सुमेरा झाल, जवां से बरौली गभाना की ओर से रवाना होंगे।
- सारसौल से नादा पुल/खेरेश्वर की तरफ सभी भारी व चौपहिया वाहन प्रतिबंधित। यह ट्रैफिक भांकरी से नया बाईपास से अपने गंतव्य तक जा सकेगा। खैर जाने वाले भुकरावली से जिरौली होकर निकलेंगे।
- प्रत्येक सोमवार व शिवरात्रि पर प्रात: 2 बजे से रोडवेज बसों का अलीगढ़ शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। बाईपास होकर ही गुजरेंगी।
- खेरेश्वर चौराहे से नादा पुल की तरफ वाहनों का प्रवेश पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा।
शहर में प्राइवेट बसों का संचालन इस प्रकार रहेगा
- अतरौली को आने जाने वाली प्राइवेट बसें तालानगरी से चलेंगी।
- कासिमपुर, संभल, पहासू की बसें एफएम टावर तिराहा से होगा।
- खैर की तरफ जाने वाली बसों का संचालन हरिदासपुर तिराहा से।
- अकराबाद की तरफ जाने वाली बसों का संचालन धनीपुर मंडी से।
- इगलास-सासनी की तरफ जाने वाली बसों का संचालन सासनी गेट से।
- नो ट्रैफिक जोन
- सारसौल से नादा पुल से खेरेश्वर मंदिर तक।
- एटा चुंगी से दुबे पड़ाव तक।