फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : एएमयू के नए रजिस्ट्रार बने मोहम्मद इमरान

विज्ञापन
मोहम्मद इमरान, रजिस्ट्रार, एएमयू। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
आईपीएस अधिकारी मोहम्मद इमरान को दो वर्ष की अवधि के लिए प्रतिनियुक्ति के आधार पर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) का रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है। 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी इमरान वर्तमान में एसपी रेलवे, झांसी के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन

इससे पूर्व वह उत्तर प्रदेश डीजीपी कार्यालय समेत पुलिस विभाग में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। मोहम्मद इमरान ने 11 वर्षों से अधिक समय तक पुलिस महकमे में अपनी सेवाएं दी हैं। उन्हें पुलिस सेवाओं में डीजी कमेंडेशन डिस्क सिल्वर (2018) और डीजी कमेंडेशन डिस्क सिल्वर (2019) से सम्मानित किया गया है। वह पारस्परिक प्रबंधन व प्रतिभा और संसाधनों के विकास के विशेषज्ञ हैं।
मोहम्मद इमरान ने अंग्रेजी साहित्य में बीए ऑनर्स व इंटरनेशनल बिजनेस-एमआईबी पाठ्यक्रम में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है। मोहम्मद इमरान बिहार के भागलपुर के रहने वाले हैं। वर्ष 2017 से अब तक कुलपति प्रो. तारिक मंसूर के कार्यकाल में आईपीएस अब्दुल हमीद रजिस्ट्रार रहे हैं, जो शनिवार को विदा हो गए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें