फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: भाजपा की सदस्यता न लेने पर विधायक ने की अभद्रता, गनर ने पीटा

Fri, 25 Oct 2024 02:12 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़

सार

भाजपा की सदस्यता न लेने पर विधायक ने अभद्रता की। युवक ने यूपीएनआईसी जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। विधायक ने कहा कि यह सभी आरोप झूठे और बेबुनीयद हैं।
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव कैमावली निवासी एक युवक ने विधायक राजकुमार सहयोगी पर जबरन भाजपा की सदस्यता दिलाने का विरोध करने पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। साथ ही कहा है कि उनके गनर ने उसे पीटा। विधायक ने आरोपों को झूठा बताया है।
विज्ञापन


गांव कैमावली निवासी युवक शैलेंद्र सिंह ने इस संबंध में अपने बयान का एक वीडियो भी प्रसारित किया है। शैलेंद्र ने कहा कि पुरानी तहसील रोड स्थित बाजार में विधायक राजकुमार सहयोगी अपने गनर के साथ दुकानदारों पर जबरन भाजपा की सदस्यता लेने का दबाव बना रहे थे।

उन्होंने इसका विरोध किया तो विधायक ने उनके साथ अभद्रता की और जेल में सड़ाने की धमकी दी। उनके गनर ने उसे पीटा भी। इस संबंध में कार्रवाई की मांग करते हुए शैलेंद्र ने शिकायत यूपीएनआईसी के जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


आरोप झूठा बेबुनियाद है, जहां की घटना बताई जा रही है, वहां पर लगे सीसीटीवी के फुटेज निकलवाकर जांच की जाएगी तो दूध का दूध, पानी का पानी हो जाएगा।- राजकुमार सहयोगी, भाजपा विधायक इगलास

-मेरे संज्ञान में ऐसी कोई घटना नहीं हैं, यदि कोई शिकायत मिलती है तो जांच करके विधिक कार्रवाई की जाएगी।- राजीव द्विवेदी, सीओ इगलास
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें