फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: मेजबान टीम के साथ मेरठ, मुरादाबाद, बरेली, आगरा ने दर्ज की जीत

विज्ञापन
45वीं वाहिनी पीएसी में 25वीं अंतर वाहिनी पीएसी पश्चिमी जोन मुरादाबाद की फुटबॉल प्रतियोगिता में खि? - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
शनिवार को 45वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ के मैदान पर 25वीं अंतर वाहिनी पीएसी पश्चिमी जोन फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज हो गया। मेजबान ने जीत से शुरुआत की। इनके अलावा मेरठ, मुरादाबाद, बरेली, आगरा ने मैच दर्ज करके अगले दौर में जगह बनाई। फाइनल 22 अगस्त को खेला जाएगा।
विज्ञापन

उद्घाटन मुख्य अतिथि सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर ग्रेटर नोएडा के सेनानायक अवधेश कुमार ने किया। पहले मैच में 6वीं वाहिनी मेरठ ने 28वीं वाहिनी इटावा को 3-2 गोल से हराया। 9वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद ने 38वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ पर 4-0 गोल से जीत दर्ज की। 8वीं वाहिनी बरेली 44वीं वाहिनी पीएसी मेरठ ने 2-0 गोल से शिकस्त दी।
45वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ ने 47वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद 4-0 गोल से हराया। 49वीं वाहिनी पीएसी गौतमबुद्ध नगर व 15वीं वाहिनी पीएसी आगरा के बीच मैच खेला गया, लेकिन दोनों टीम का स्कोर बराबर रहा। इसके बाद टाईब्रेकर से फैसला हुआ।
विज्ञापन

15वीं वाहिनी पीएसी आगरा ने 2-0 गोल से मैच जीत लिया। 24वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद ने 41वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद को 2-0 गोल से शिकस्त दी। प्रतियोगिता में जोन की समस्त 14 टीमों ने मार्च पास्ट में किया।
मीट ऑफ मार्शल सूबेदार मेजर विक्रम सिंह के नेतृत्व में मुख्य अतिथि को सलामी दी गई। इस मौके पर सेनानायक 45वीं वाहिनी पीएसी अमित कुमार, उपसेनानायक डॉ. मनोज कुमार, सहायक सेनानायक अरुण कुमार सिंह, शिविरपाल चंद्रभान सिंह, सहायक शिविरपाल रविंद्र सिंह, सूबेदार सैन्य सहायक विक्रम सिंह, दलनायक सोमवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें