फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: छापामार कार्रवाई में फफाला में गोदाम में मिली चार करोड़ की दवाएं, बिना लाइसेंस हो रहा था संचालन

Sun, 25 Sep 2022 12:38 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के सहायक आयुक्त पूरन चंद्र के नेतृत्व में अलीगढ़ के औषधि निरीक्षक हेमेंद्र चौधरी, हाथरस के दीपक कुमार एवं कासगंज के औषधि निरीक्षक रमेश चंद्र ने रेलवे रोड के फफाला दवा मार्केट में प्राइड फार्मा के गोदाम पर छापा मारा ।
विज्ञापन
फफाला मार्केट में छापा मारती ड्रग्स विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दवाओं के प्रमुख बाजार फफाला में प्राइड फार्मा के गोदाम पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की मंडलीय टीम की छापमार कार्रवाई शनिवार तक जारी रही। इस दौरान गोदाम से करीब चार करोड़ रुपये की दवाएं बरामद हुई हैं। गोदाम को सीज करने के साथ ही दवाओं के अलग-अलग 15 नमूने लेकर उन्हें जांच को प्रयोगशाला भी भेजा गया है।

विज्ञापन


खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के सहायक आयुक्त पूरन चंद्र के नेतृत्व में अलीगढ़ के औषधि निरीक्षक हेमेंद्र चौधरी, हाथरस के दीपक कुमार एवं कासगंज के औषधि निरीक्षक रमेश चंद्र ने रेलवे रोड के फफाला दवा मार्केट में प्राइड फार्मा के गोदाम पर छापा मारा। जिसे बिना लाइसेंस संचालित करने और दवाओं की बिक्री करने की शिकायत पर कार्रवाई की गई थी।

यहां मुकेश कश्यप के नाम पर एक मेडिकल स्टोर का लाइसेंस है, लेकिन गोदाम का बिना लाइसेंस के ही संचालन होने की शिकायत मिली थी। टीम ने गोदाम से अलग-अलग दवाओं के करीब 15 नमूने जांच को भर लिए। गोदाम में करीब 600 तरह की अलग-अलग बड़ी मात्रा में दवाएं रखी हुई मिली हैं। जिनकी कीमत करीब चार करोड़ रुपये आंकी गई है। टीम ने गोदाम को सील कर दिया है।
विज्ञापन


सहायक आयुक्त पूरन चंद्र ने बताया कि गोदाम का बिना लाइसेंस ही संचालन हो रहा था। दवाओं की गुणवत्ता की जांच प्रयोगशाला से होगी। तभी साफ हो सकेगा कि दवाएं असली हैं या फिर नकली हैं। उन्होंने बताया कि अब गोदाम संचालन को लेकर गोदाम संचालक के खिलाफ न्यायालय में वाद दायर किया जाएगा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें