फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : श्रावण मास का अंतिम सोमवार आज, शहर में सुरक्षा इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावण मास का अंतिम सोमवार आज है। मोहर्रम भी चल रहा है। इसे लेकर शहर में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। रविवार शाम से शहर में सेक्टर स्कीम और देर रात से रूट डायवर्जन व्यवस्था लागू किया गया है। इसे लेकर एडीएम सिटी व एसपी सिटी ने धर्म गुरुओं संग बैठक कर सहयोग पर चर्चा की। साथ में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। श्रावण मास में कांवड़ लेकर लौट रहे कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। रविवार शाम से शहर में सेक्टर स्कीम के साथ-साथ रात दो बजे से रूट डायवर्जन किया गया है।
विज्ञापन

एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि श्रावण मास के तीसरे सोमवार और मोहर्रम को लेकर पुख्ता तैयारी है। कांवड़ियों को अपनी निर्धारित पट्टी पर ही चलने के लिए जागरूक किया जा रहा है। कांवड़ मार्गों पर पुलिस की पीआरवी कांवड़ियों की निगरानी करती चल रही है। इधर, मंदिरों पर आरएएफ, पीएसी आदि लगाई गई है। धर्मगुरुओं संग बैठक की गई है।
आज रात नौ बजे तक रूट डायवर्जन
श्रावण मास के सोमवार को लेकर रविवार रात दो बजे से सोमवार रात नौ बजे तक जिले में यातायात डायवर्ट रहेगा।
ये रहेगी व्यवस्था
- दिल्ली की ओर से आने वाले भारी वाहन दौरऊ मोड़ से खैर, इगलास होकर निकलेंगे।
- खैर की ओर से आने वाले भारी वाहन खैर से गोंडा की ओर, हल्के वाहन हरिदासपुर से होकर जाएंगे।
- मथुरा की ओर से आने वाले वाहन पुराने बाईपास से इगलास-गोंडा होकर जाएंगे।
- आगरा की तरफ से आने वाले वाहन वन चेतना केंद्र से दोनों ओर निकलेंगे।
- कानपुर की ओर से आने वाले वाहन सिकंदराराऊ और गोपी से डायवर्ट होंगे।
- रामघाट रोड के वाहन अतरौली से कासगंज की तरफ से जाएंगे।
- बुलंदशहर से आने वाले वाहन सुमेरा झाल, जवां से बरौली गभाना की ओर से रवाना होंगे।
- सारसौल से नादा पुल/खेरेश्वर की तरफ सभी भारी व चौपहिया वाहन प्रतिबंधित। यह ट्रैफिक भांकरी से नया बाईपास से अपने गंतव्य तक जा सकेगा। खैर जाने वाले भुकरावली से जिरौली होकर निकलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रत्येक सोमवार व शिवरात्रि पर प्रात: 2 बजे से रोडवेज बसों का अलीगढ़ शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। बाईपास होकर ही गुजरेंगी।
- खेरेश्वर चौराहे से नादा पुल की तरफ वाहनों का प्रवेश पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा।
शहर में प्राइवेट बसों का संचालन इस प्रकार रहेगा
- अतरौली को आने जाने वाली प्राइवेट बसें तालानगरी से चलेंगी।
- कासिमपुर, संभल, पहासू की बसें एफएम टावर तिराहा से होगा।
- खैर की तरफ जाने वाली बसों का संचालन हरिदासपुर तिराहा से।
- अकराबाद की तरफ जाने वाली बसों का संचालन धनीपुर मंडी से।
- इगलास-सासनी की तरफ जाने वाली बसों का संचालन सासनी गेट से।
नो ट्रैफिक जोन
- सारसौल से नादा पुल से खेरेश्वर मंदिर तक।
- एटा चुंगी से दुबे पड़ाव तक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें