फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : युवक का शव न मिलने पर लगाया जाम, हंगामा

सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ क्वार्सी क्षेत्र में अनूपशहर रोड के गांव भगवानगढ़ी के युवक की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत के बाद शव न मिलने पर परिवार भड़क गया।परिजनों का आरोप है कि वहां पुलिस बिना रेफर स्लिप के शव नहीं दे रही थी।उन्होंने आयुष्मान कार्ड की व्यवस्था पर भी सवाल उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

क्वार्सी क्षेत्र में अनूपशहर रोड के गांव भगवानगढ़ी के युवक की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत के बाद शव न मिलने पर परिवार भड़क गया। दोपहर में परिजनों ने गांव के बाहर अनूपशहर रोड पर जाम लगा दिया। हंगामे की सूचना पर पुलिस प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंच गए और खबर पर पूर्व विधायक जमीरउल्लाह भी पहुंच गए। उनके समझाने व पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के दिल्ली में वार्ता कर शव दिलवाने के बाद ही जाम खुला। इस दौरान करीब आधा घंटे तक अनूपशहर रोड जाम रहा।
हुआ यूं कि भगवानगढ़ी का 28 वर्षीय धर्मेंद्र एक माह पहले छत से गिरने पर जख्मी हुआ था। उसका यहां जेएन मेडिकल कॉलेज में उपचार चला। उसे नाजुक हालत में दिल्ली रेफर किया। जहां परिजन सफदरजंग ले गए। वहां शुक्रवार देर रात को युवक की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि वहां पुलिस बिना रेफर स्लिप के शव नहीं दे रही थी। आयुष्मान कार्ड से उपचार कराया था। उसे दिखाने पर भी शव नहीं दे रही थी। इसी बात पर शनिवार दोपहर जाम लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सूचना पर सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय, एसीएम आदि पहुंच गए। खबर पर पूर्व विधायक जमीर उल्लाह भी पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाया और पुलिस अधिकारियों ने दिल्ली वार्ता की। वहां पता चला कि शव का पोस्टमार्टम होना है। मगर परिवार इस बात पर भी तैयार नहीं हुआ। किसी तरह अधिकारियों ने दिल्ली पुलिस से वार्ता कर शव दिलवाया। इस प्रक्रिया में करीब आधा घंटा लगा। तब जाकर जाम खुला। इधर, पूर्व विधयाक का आरोप है कि जब परिवार के पास आयुष्मान कार्ड था। उससे उपचार हुआ। फिर शव देने में क्या दिक्कत थी। उन्होंने आयुष्मान कार्ड की व्यवस्था पर भी सवाल उठाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें