फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : लिंग आधारित हिंसा के मूल कारणों को समाप्त करना अहम : कुलपति

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

एएमयू के कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने कहा कि लिंग आधारित हिंसा के मूल कारणों को समाप्त करने और दूर करने के प्रयासों में रोकथाम एक केंद्रीय भूमिका निभाती है। ऐसे निरोधात्मक कार्य में युवा सक्रियता के साथ महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।
वह अंतरराष्ट्रीय हिंसा उन्मूलन दिवस पर 16 दिवसीय सम्मलेन के उद्घाटन सत्र में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भले ही चीजें धीरे-धीरे बदल रही हैं, लेकिन हमें नजरिए को बदलने के लिए और अधिक काम करने और समाज में लिंग आधारित हिंसा को स्वीकार्य बनाने वाली लैंगिक भूमिकाओं और रूढ़ियों पर सवाल उठाने की जरूरत है।
विज्ञापन

मानद् अतिथि प्रो. वाइस चांसलर प्रोफेसर मोहम्मद गुलरेज ने कहा कि लिंग आधारित हिंसा और स्त्री द्वेष की संस्कृति महिलाओं का अवमूल्यन करती है। इतिहास विभाग के प्रो. मोहम्मद सज्जाद ने कहा कि कुछ हफ्तों में महिलाओं के खिलाफ हिंसा की दिल दहला देने वाली घटनाएं सामने आई हैं। एक महिला को उसके साथी द्वारा टुकड़ों में काट दिया गया। एक छह साल की बच्ची को उसके पिता ने मार डाला।
विज्ञापन

इससे स्पष्ट है कि समाज और हमारी सामूहिक विचार प्रक्रियाओं में कुछ गड़बड़ है। वीमेंस कॉलेज की प्राचार्या प्रो. नईमा खातून, डॉ. अंबेडकर चेयर फॉर लीगल स्टडीज एंड रिसर्च, कानून विभाग के डॉ. जफर अहमद खान, आईसीसी की पीठासीन अधिकारी प्रो. सीमा हकीम ने विचार व्यक्त किए। प्रो. संगीता सिंघल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन सारा सुल्तान खान ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें