फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : आवासीय विद्यालय निर्माण में खामियों को दूर कराने के निर्देश

सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की सचिव निशा अनंत ने शुक्रवार को सीडीओ अंकित खंडेलवाल के साथ तहसील गभाना क्षेत्र के गांव टमकौली में बन रहे अटल आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। कल्याण बोर्ड की सचिव निशा अनंत ने निरीक्षण के समय मिली कमियों एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराए जाने के निर्देश कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग (विश्व बैंक खंड) के संबंधित अधिकारियों को दिए गए। स्मार्ट क्लास संचालन के लिए प्रत्येक कक्षा में पीए सिस्टम एवं परीक्षा कक्ष को स्थापित कराने, सुरक्षा की दृष्टि से प्रत्येक खिड़की पर ग्रिल लगाने, शौचालयों को हवादार बनाने संबंधी कई निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की सचिव निशा अनंत ने शुक्रवार को सीडीओ अंकित खंडेलवाल के साथ तहसील गभाना क्षेत्र के गांव टमकौली में बन रहे अटल आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। भवन का तेजी से निर्माण हो रहा है। निरीक्षण के दौरान यहां प्रथम तल पर आरसीसी का कार्य एवं द्वितीय तल की छत पर शटरिंग एवं स्टील बाइडिंग का कार्य होता मिला।
कल्याण बोर्ड की सचिव निशा अनंत ने निरीक्षण के समय मिली कमियों एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराए जाने के निर्देश कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग (विश्व बैंक खंड) के संबंधित अधिकारियों को दिए गए। उन्होंने यहां शहरी विद्युत फीडर से विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्मार्ट क्लास संचालन के लिए प्रत्येक कक्षा में पीए सिस्टम एवं परीक्षा कक्ष को स्थापित कराने, सुरक्षा की दृष्टि से प्रत्येक खिड़की पर ग्रिल लगाने, शौचालयों को हवादार बनाने संबंधी कई निर्देश दिए। इस मौके पर कार्यदायी संस्था के सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग नवेद राना, श्रम प्रवर्तन अधिकारी हिमांशु अग्रवाल, जितेंद्र सिंह, आदित्य त्यागी, प्रोजेक्टर मैनेजर, अभय प्रताप सिंह आदि साथ थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें