अलीगढ़ के सासनी गेट इलाके की एक महिला की बेटी के दहेज संबंधी मुकदमे की विवेचना क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर राकेश यादव द्वारा की जा रही है। इसी दौरान इंस्पेक्टर ने उन्हें रामघाट रोड़ स्थित एक होटल में बातचीत के लिए बुलाया।यहां महिला के साथ दुष्कर्म किया। मामले में ऑडियो के साक्ष्य के साथ एसएसपी से शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही कोतवाल को निलंबित कर दिया गया है। कोतवाल मूल रूप से मैनपुरी के बेहंता का रहने वाला है। वर्तमान में परिवार के साथ आगरा में रहता है। शिकायत की खबर के बाद से कोतवाल गायब है। एसएसपी मुनिराज ने की मुकदमा व निलंबन की पुष्टि की है।