फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : न्याय न मिला तो परिवार समेत कर लूंगा आत्मदाह : योगेेश प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
टप्पल के गांव हामिदपुर में एक भूमि का विवाद तूल पकड़ रहा है। पिछले दिनों जिस जमीन को प्रशासन द्वारा कब्जा मुक्त कराने की बात कही गई, उस पर दावा करते हुए पूर्व प्रधान व जिला पंचायत सदस्य पति योगेश चौधरी ने खुद के उत्पीड़न की बात कही है।
विज्ञापन

आरोप मढ़ा है कि घोषित भूमाफिया को सांसद सतीश गौतम संरक्षण दे रहे हैं। उन्हीं के इशारे पर यह हो रहा है। ऐलान किया है कि न्याय न मिला तो वह परिवार समेत आत्मदाह कर लेंगे। हामिदपुर के पूर्व प्रधान योगेश चौधरी के अनुसार 2007 में सौदान निवासी रायपुर घरबरा से ढाई बीघा भूमि खरीदी थी।
2010 में यह भूमि आबादी में दर्ज हो गई। इस पर उनका व्यापार संचालित है। आरोप है कि टप्पल ब्लॉक प्रमुख पति चौ. ऋषिपाल सिंह के भतीजे लोकेंद्र व रघुवीर वाल्मीकि ने पलवल निवासी चंदर से उसी जमीन में से 500 गज का गलत तरीके से वर्ष 2019 में बैनामा करा लिया। उस पर कब्जा लेने के लिए डीएम को पत्र दिया।
विज्ञापन

इस मामले में तत्कालीन एसडीएम ने जांच कर रिपोर्ट दी, जिसमें कहा कि बैनामा में कोई गाटा संख्या अंकित नहीं है। जिसे गलत तरीके से कराया है। आरोप है कि कब्जे में असफल रहने पर झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया है। चेतावनी दी है कि उत्पीड़न जारी रहा तो वह परिवार समेत आत्मदाह कर लेंगे। इसकी जिम्मेदारी सांसद सतीश गौतम और ब्लाक प्रमुख पति चौ. ऋषिपाल सिंह की होगी।
विज्ञापन

- मेरा उस भूमि से कोई लेना-देना नहीं है। उन पर राजनीतिक द्वेष के तहत मनगढ़ंत आरोप लगाए जा रहे हैं।- चौ. ऋषिपाल सिंह, ब्लाक प्रमुख पति
-ये योगेश प्रधान व रघुवीर वाल्मीकि पक्ष का विवाद है। इसमें हमारा कोई कोई नाता नहीं है - सतीश गौतम, सांसद।
- एक जमीन के दो बैनामे हैं । दोनों पक्षों में विवाद है। हमने अभी कोई कब्जा नहीं हटवाया है। -संजय मिश्रा, एसडीएम खैर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें