फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: जाली नोट खपाने का बड़ा ठिकाना रहा अलीगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन
टप्पल के हरिओम को नोएडा में जाली नोट रैकेट के साथ पकड़े जाने के बाद एक बार फिर जिले का जाली नोट रैकेट सुर्खियों में है। यह जगजाहिर है कि जनपद जाली नोटों का अवैध कारोबार करने वालों के लिए हमेशा मुफीद रहा है। यहां पशु मार्केट में जाली नोट आसानी से खपाए जाते रहे हैं। अक्सर पशु व्यापार से मिले इनपुट पर जाली नोट व उनके धंधे से जुड़े लोग पकड़े जाते रहे हैं। वर्ष 2008-09 का लियाकत दंपती की मालदा से गिरफ्तारी का प्रकरण सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहा। जिसकी सीबीआई जांच तक हुई।
विज्ञापन





जिले में जब- भी जाली करंसी पकड़े जाने का मामला सामने आया, तब खुलासा हुआ कि यह करंसी पश्चिम बंगाल या नेपाल के रास्ते पाकिस्तान से आई है। एक मर्तबा एक बुजुर्ग महिला ऊपरकोट इलाके में पाकिस्तान की यात्रा कर लौटी तो एनआईए ने छापा मारा था। उस दौरान उसके घर में एक सिगरेट की डिब्बी में जाली करंसी बरामद हुई। कहा जाता है कि ईद के आसपास जाली करंसी का धंधा तेजी पकड़ता है। सामान्य दिनों में पशु पैंठों में इसे चलाया जाता है। हालांकि जब से नोटबंदी हुई है, तब से इस धंधे पर ब्रेक लगा हुआ था। इस तरह के धंधे की खबरें कम ही आती हैं।



मगर अब अचानक ईद से पहले नोएडा में टप्पल का युवक पकड़ा गया है, जिसे लेकर चर्चाएं हैं। उसकी गतिविधियों को भी एजेंसियां देख रही हैं। टप्पल में आवाजाही आदि पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

-अब तक पकड़े प्रकरण-



- गांधीपार्क चौराहा के एटीएम से जाली नोट निकलने की घटना



- वर्ष 2008 में थाना देहलीगेट में जाली नोट पकड़े



- वर्ष 2009 में गभाना पैंठ और बन्नादेवी में जाली नोट पकड़े गए



- वर्ष 2009 में छर्रा में पश्चिमी बंगाल के दंपती सहित अलीगढ़ के आठ दस लोगों को जाली नोटों के साथ पकड़ा



- वर्ष 2010 में अलीगढ़ का एक व्यक्ति जाली नोटों की आपूर्ति लेकर आता हुआ बनारस में पकड़ा गया था



- वर्ष 2011 में पाकिस्तान से आई ऊपरकोट की महिला के यहां एनआईए का छापा



- मालदा से पकड़कर आए थे लियाकत दंपती, जाली नोट खपत पशु मार्केट में



- एटीएस ने कई बार में मालदा से आने वाली इन नोटों की आधा दर्जन खेप पकड़ी



- आरोप था कि लियाकत दंपति अब तक अलीगढ़ जेल से चलाते रहे यह कारोबार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें