फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: अमोनिया गैस रिसाव मामले में फैक्टरी संचालक की बढ़ीं मुश्किलें, शासन ने दिए कार्रवाई के निर्देश

Tue, 15 Nov 2022 11:50 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

फैक्टरी संचालक हाजी जहीर, कंपनी के एचआर, मैनेजर समेत आधा दर्जन के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। शासन स्तर से भी इस प्रकरण में जांच कराई गई थी। जांच में सामने आया था कि हैजार्ड्स यूनिट के दायरे में आने वाली मीट फैक्ट्री में नाबालिगों से भी काम लिया जा रहा था। घटनास्थल की उपश्रमायुक्त, कारखाना निदेशक  आदि विभागों के अधिकारियों ने जांच की थी। 
विज्ञापन
अमोनिया गैस रिसाव - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में शासन के निर्देश पर अब अमोनिया गैस रिसाव कांड के मामले में अलदुआ मीट फैक्टरी पर शिकंजा कसा जाएगा। शासन ने जिला प्रशासन की जांच रिपोर्ट का परीक्षण करने के बाद अब कमिश्नर गौरव दयाल को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। 29 सितंबर को थाना रोरावर क्षेत्र में आने वाली अलदुआ मीट फैक्टरी की पैकेजिंग यूनिट में अमोनिया गैस का रिसाव हो गया था। गैस रिसाव से 50 से अधिक महिला कर्मी बेहोश हुईं थी। 

विज्ञापन

इस मामले में फैक्टरी संचालक हाजी जहीर, कंपनी के एचआर, मैनेजर समेत आधा दर्जन के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। शासन स्तर से भी इस प्रकरण में जांच कराई गई थी। जांच में सामने आया था कि हैजार्ड्स यूनिट के दायरे में आने वाली मीट फैक्ट्री में नाबालिगों से भी काम लिया जा रहा था। घटनास्थल की उपश्रमायुक्त, कारखाना निदेशक  आदि विभागों के अधिकारियों ने जांच की थी। 


कमिश्नर गौरव दयाल की अध्यक्षता में जांच कर रिपोर्ट शासन को भेजी गई थी। अब शासन के विशेष सचिव राजेश कुमार राय ने जांच रिपोर्ट का परीक्षण करने के बाद फैक्टरी पर शिकंजा कसने के निर्देश जारी किए हैं। साफ किया गया है कि मुकदमों में वांछित चल रहे अवशेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी तत्काल सुनिश्चित कराई जाए। कारखाना निदेशक, यूपी के स्तर से ईकाई के निरीक्षण के लिए अधिकारी नामित कराकर निरीक्षण कराया जाए। उप श्रमायुक्त की जांच आख्या के निरीक्षण में पाई गई कमियों के आधार पर बाल एवं किशोर श्रम अधिनियम-1986 के अनुसार कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें