न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
कानपुर-प्रयागराज खंड के फतेहपुर के पास रमवा स्टेशन यार्ड में दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन की दिशा में जा रही मालगाड़ी के 29 डिब्बे रविवार को पटरी से उतर गए। इससे अप लाइन और डाउन लाइन समेत रेलवे का ट्रैक पूरी तरह से बाधित हो गया।
हालांकि अलीगढ़ में इसका अधिक असर देखने को नहीं मिला, लेकिन अप लाइन (कानपुर से दिल्ली की ओर) जाने वाली गोमती, मुरी, महानंदा समेत कुछ ट्रेनें अपने निर्धारित समय से एक से ढाई घंटे तक की देरी से अलीगढ़ स्टेशन पहुंचीं। डाउन लाइन की मुरी एक्सप्रेस, गोमती, महानंदा, कालका समेत आधा दर्जन ट्रेनें देरी से स्टेशन पहुंचीं। इससे त्योहार पर अपने घर जाने वाले यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। संवाद