फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : दावे के बीच लगे कूड़े के ढेर, सोशल मीडिया पर खुली पोल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

कहने को नगर निगम ने दिवाली के त्योहार पर शहर की साफ-सफाई के लिए खासे इंतजाम किए हैं। दावों पर गौर करें तो टीमें जोन वार भ्रमण करते हुए कूड़ा उठा रही हैं। हालांकि ऐसा होता दिख भी रहा है। शहर में रात में भी कूड़ा उठ रहा है और दिन निकलते ही कूड़ा उठता दिखता है। मगर रविवार को इन दावों की शहर में लगे कूड़े के ढेरों ने पोल खोल दी और ये कूड़े के ढेर सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल किए गए।
शहर में वैसे तो दिन में और रात में कूड़ा उठाने का काम किया जा रहा है। त्योहार पर इसे लेकर विशेष अभियान चल रहा है। मगर रविवार को शहर के रेलवे रोड, पला रोड, नौरंगाबाद, सुरेंद्र नगर, शीशियापाड़ा आदि स्थानों पर लगे कूड़े के ढेर नगर निगम के इन प्रयासों और दावों पर नाकाफी दिखाई दिए। लोगों ने इन कूड़े के ढेरों के फोटो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल करते हुए नगर निगम के प्रति त्योहार पर जमकर टीका टिप्पणी की। हालांकि नगर निगम की ओर से कहा गया कि तड़के सफाई के बाद कूड़ा बाहर आया था, जिसे बाद में हटवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डायवर्जन के बाद भी पुराने शहर में भीड़ से लगा रहा जाम
अलीगढ़। पुलिस स्तर से सुरक्षा व यातायात के बेहतर इंतजाम त्योहार पर किए गए हैं। मगर पुराने शहर में रविवार को त्योहारी भीड़ के चलते दिन भर जाम के हालात रहे। सबसे अधिक अव्यवस्था आगरा रोड, जयगंज, रेलवे रोड, महावीरगंज, फूल चौराहा आदि इलाकों में रहे। यहां यातायात पुलिसकर्मी भी भीड़ के आगे बेबस दिखाई दिए और दिन भर यातायात को व्यवस्थित कराने के लिए प्रयास करते रहे। इधर, सेंटर प्वाइंट व रामघाट रोड पर जरूर कुछ राहत दिखी। सेंटर प्वाइंट पर चौपहिया वाहनों का प्रवेश सभी ओर से बंद होने के कारण यातायात व्यवस्था दुरुस्त दिखी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें