फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : गैंगस्टर सटोरिया की 33 लाख की संपत्ति जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

देहली गेट इलाके के गैंगस्टर सटोरिया की 33 लाख रुपये की संपत्ति पर पुलिस ने जब्तीकरण का बोर्ड लगा दिया है। यह कार्रवाई गैंगस्टर के तहत रोरावर व सासनी गेट पुलिस ने संयुक्त रूप से की है। शुक्रवार को यह कार्रवाई डुगडुगी बजवाकर पुलिस ने की और बोर्ड लगाकर लोगों को आगाह किया है कि इस संपत्ति की खरीद-फरोख्त व छेड़छाड़ गैरकानूनी होगी।
सीओ प्रथम अशोक कुमार सिंह के अनुसार देहली गेट सराय मियां के अरशद हत्या, मारपीट, सट्टे की खाईबाड़ी और जुआ अड्डा संचालन के आधा दर्जन से अधिक मुकदमे हैं। जेल में निरुद्ध अरशद पर पिछले दिनों रोरावर पुलिस ने गैंगस्टर में कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में गैंगस्टर की धारा 14/1 के तहत डीएम की अनुमति पर शुक्रवार को उसकी संपत्ति को जब्त किया गया है। पुलिस ने विवेचना में तालसपुर खुर्द के 310 वर्ग गज के प्लाट को अपराध से अर्जित प्लाट माना है। जिसकी सरकारी कीमत 15 लाख व बाजारू कीमत 33 लाख रुपये आकी गई। रोरावर थाने में दर्ज गैंगस्टर के मुकदमे की सासनी गेट पुलिस विवेचना कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें