समय के साथ बढ़ती गई लागत
पुल का निर्माण 2020 में पूरा होना था मगर दो साल देरी होने से पुल के निर्माण की लागत धीरे-धीरे बढ़ती चली गई। पुल के निर्माण के समय पहली किस्त 60 करोड़ रुपये भेजी गई थी दूसरी किस्त 11 करोड़ रुपये भेजी गई। वर्तमान में पुल के निर्माण की लागत करीब 115 करोड़ रुपये हो गई है।
अलीगढ़ समेत कई जिलों को मिलेगा लाभ
सांकरा में पुल शुरू होने से अलीगढ़ का जुड़ाव बदायूं से हो जाएगा। इससे करीब 50 किमी की दूरी कम हो जाएगी। फिलहाल अभी लोगों को नरौरा या फिर कासगंज होकर बदायूं जाना पड़ता है। साथ ही बरेली की दूरी भी कम हो जाएगी। इसके साथ आगरा, मथुरा, हाथरस आदि जिलों के लोगों को भी बदायूं और बरेली जाने के लिए काफी आसान हो जाएगा। सफर की दूरी भी कम हो जाएगी।
अलीगढ़ जनपद को जोड़ने वाला सांकरा- मिट्ठनपुर गंगापुल का निर्माण वर्ष 2018 तक पूरा होना था। शासन व प्रशासन की लापरवाही से अभी तक पुल व सड़क का निर्माण पूर्ण नही हो सका है।
-विनय यादव, अध्यक्ष सांकरा गंगाघाट पर्यटन विकास समिति
पुल का निर्माण लंबे संघर्ष का नतीजा है, लेकिन संबंधित विभागों की देरी के चलते पुल का संचालन शुरू नहीं हो सका है। इसके लिए शासन-प्रशासन को ध्यान देने की जरूरत है। -अजय कुमार, ग्रामीण
बारिश के मौसम के चलते पुल निर्माण में देरी हुई है। अप्रोच मार्ग एवं एक छोटे पुल का निर्माण सितंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद पुल शुरू हो जाएगा। सांकरा और बदायूं जिले की ओर अप्रोच मार्ग का निर्माण पीडब्ल्यूडी को कराना है। -योगेश कुमार, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी