सोमवार से विशेष टीकाकरण अभियान के अंतर्गत पांच वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों को प्रतिरक्षित किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य बच्चों में होने वाले संक्रमण व गंभीर जानलेवा बीमारियों से बचाव करना है। यह विशेष अभियान 15 अक्टूबर तक चलाया जाना है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीरज त्यागी ने बताया कि जनपद में 07 सितंबर से 15 अक्टूबर तक विशेष टीकाकरण अभियान चलाकर लेफ्ट/ड्राप आउट बच्चों का टीकाकरण किया जा रहा है। इसी क्रम में 26 सितंबर से 15 अक्टूबर तक अभियान में पांच वर्ष से बड़े बच्चों को स्कूल में आयोजित शिविर के माध्यम से डिपथीरिया कन्टेनिंग वैक्सीन दी जाएगी।
सीएमओ ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए क्षेत्रीय एएनएम द्वारा उनके उपकेन्द्र क्षेत्र में आने वाले स्कूलों में कैंप आयोजित कर पांच वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों का टीकाकरण किया जाना है। नोडल अधिकारी (एसीएमओ) डॉ. एम के माथुर ने बताया कि अधिक से अधिक बच्चों को इस अभियान में टीके दिए जाएंगे। उन्होंने अभिभावकों से टीका लगवाने में सहयोग की अपील की है।
आज मनाया जाएगा विश्व गर्भनिरोधक दिवस
जनपद में सोमवार को विश्व गर्भनिरोधक दिवस के रूप में मनाया जाना है, जिसका उद्देश्य गर्भ निरोधक साधनों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। साथ में युवा दंपतियों को प्रजनन स्वास्थ्य पर सूचित विकल्प देकर अपने परिवार के प्रति निर्णय लेने के सक्षम बनाना है। महिलाओं को जोखिमों से बचाने के लिए हर साल 26 सितंबर को विश्व गर्भनिरोधक दिवस मनाया जाता है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी
डॉ. नीरज त्यागी ने बताया कि जिला अस्पताल, सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, अर्बन प्राथमिक व सामुदायिक केन्द्रों एवं उपकेंद्रों व छाया वीएचएनडी सत्रों में नवीन गर्भनिरोधक छाया एवं अंतरा सहित समस्त साधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि ईसीबी के तहत नव दंपतियों को शादी के दो बात साल पहला बच्चा, पहले और दूसरे बच्चे के बीच 3 साल का अंतर और उसके पश्चात नसबंदी कराने वाले परामर्श देना योजना के तहत आशा को प्रोत्साहन का भुगतान किया जाए। संवाद