फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh : रंगबाजी में बाइकर्स गैंग ने पूर्व एएमयू छात्र समेत दो युवकों पर की फायरिंग, दोनों की हालत गंभीर

Wed, 26 Oct 2022 01:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

Aligarh : महानगर के सेंटर पॉइंट चौराहे पर मंगलवार देर रात्रि बाइकर्स गैंग से किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के विवाद में गैंग सदस्यों ने रामघाट रोड पर पूर्व एएमयू छात्र को घेर लिया। रंगबाजी को लेकर उस पर फायरिंग कर दी। इसमें पूर्व एएमयू छात्र को सीने में गोली लगी है जबकि उसके दूसरे साथी को पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन
हादसे के बाद... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महानगर के सेंटर पॉइंट चौराहे पर मंगलवार देर रात्रि बाइकर्स गैंग से किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के विवाद में गैंग सदस्यों ने रामघाट रोड पर पूर्व एएमयू छात्र को घेर लिया। रंगबाजी को लेकर उस पर फायरिंग कर दी। इसमें पूर्व एएमयू छात्र को सीने में गोली लगी है जबकि उसके दूसरे साथी को पैर में गोली लगी है। दोनों को गंभीर हालत में जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटनास्थल पर मौजूद चश्मदीद की निशानदेही पर हमलावरों की तलाश में जुट गई है। इसके लिए तीन टीमें गठित की गई हैं।

विज्ञापन


वारदात की खबर पर एसएसपी, एसपी सिटी समेत तमाम आला अधिकारी मेडिकल कॉलेज में पहुंच गए। घटनाक्रम के अनुसार क्वार्सी थाना क्षेत्र के स्वर्ण जयंती नगर निवासी कुशाग्र शर्मा उर्फ सीपू पुत्र कमल शर्मा एएमयू के पूर्व छात्र हैं। कुशाग्र रात करीब 10 बजे अपने दोस्त शिवांग, शुभम आदि के साथ सेंटर प्वाइंट चौराहे के पास स्थित सिटी सेंटर पर घूमने गए थे।

यहां सभी दोस्त आपस में बातचीत कर रहे थे तभी उनका वहां से गुजर रहे दबंग बाइकर्स गैंग से जुड़े कुछ सदस्यों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इससे दोनों के बीच में विवाद हो गया। हालांकि उस वक्त कुछ लोगों ने हस्तक्षेप कर मामले को रफा-दफा करा दिया। कुशाग्र उर्फ सीपू, शिवम और शिवांग वहां से रामघाट रोड स्थित किशनपुर तिराहे के पास आ गए। यहां तीनों एक अंडे की ढकेल के पास खड़े हुए थे।
विज्ञापन


तभी उनका पीछा करते हुए कार, स्कूटी और बाइक पर सवार होकर पहुंचे आधा दर्जन से अधिक दबंग बाइकर्स गैंग के सदस्यों ने तीनों को घेर लिया।   आरोप है कि हमलावरों ने पहुंचते ही तीनों पर कई राउंड फायरिंग कर दी और बेल्टों से भी मारपीट की। इसी बीच किसी तरह शिवांग मौके से भाग जाने में सफल रहा। जबकि हमलावर उनकी फायरिंग में एक गोली कुशाग्र उर्फ सीपू के सीने में जा लगी जबकि शुभम वार्ष्णेय के पैर में गोली लगी है।

ताबड़तोड़ फायरिंग से रामघाट रोड पर खलबली मच गई। इस बीच कुछ लोगों ने हमलावरों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह हवाई फायरिंग करते हुए भाग जाने में सफल रहे। वारदात की खबर पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। पहले गंभीर रूप से घायल कुशाग्र उर्फ सीपू और शुभम को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। जहां दोनों की हालत नाजुक बताई गई है।

सीओ सिविल लाइंसस श्वेताभ पांडेय ने बताया कि चश्मदीद के अनुसार एक युवक की पहचान कर ली गई है जबकि उसके अन्य साथियों की पहचान के साथ धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं। के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। रात करीब एक बजे एसएसपी कलानिधि नैथानी एसपी सिटी कुलदीप गुनावत जेएन मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घायलों से घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि हमलावर जल्द पकड़े जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें