सुलेमान हॉल में हुई फायरिंग के बाद मौजूद छात्र व पुलिस
- फोटो : संवाद
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के सुलेमान हॉल में चल रही प्रोवोस्ट की चयन प्रक्रिया के बीच बृहस्पतिवार देर रात फायरिंग हो गई। बाइक पर सवार होकर आए तीन युवक हवा में तीन-चार राउंड फायर कर भाग गए। इसके बाद काफी संख्या में छात्र एकत्रित हो गए और प्रोवोस्ट चयन प्रक्रिया से जोडक़र ही फायरिंग की बात कहने लगे। खबर पर प्रॉक्टर टीम व सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।