फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: लखीमपुर प्रकरण के विरोध में किसानों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में अपनी मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन करते भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी में किसानों के चल रहे आंदोलन में प्रशासन द्वारा बिजली, पानी आदि सुविधाएं बंद करने के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के आह्वान पर 75 घंटे का आंदोलन शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट परिसर में किसानों ने कहा कि सरकार किसानों का लगातार उत्पीड़न कर रही है और हिटलरशाही रवैया अपना रही है, जिसे कतई सहन नहीं किया जाएगा। यहां किसानों ने अपनी मांगों को लेकर एडीएम सिटी राकेश कुमार पटेल को ज्ञापन सौंपा।
जिलाध्यक्ष कमांडो ओपी सिंह, राष्ट्रीय सचिव ओमपाल तालान, प्रदेश प्रचार मंत्री रामकुमार चौधरी, मंडल अध्यक्ष विमल तोमर, जिलाध्यक्ष कमांडो ओपी सिंह, युवा जिलाध्यक्ष मनु चौधरी, मंडल प्रवक्ता धर्मेंद्र चौधरी, जिला महासचिव गौरव तेवतिया, जिला सचिव अंकुश चौधरी, जिला उपाध्यक्ष रामवीर सिंह, महानगर अध्यक्ष ओमेश चौधरी, तहसील अध्यक्ष खैर विजय सिंह मास्टर, तहसील अध्यक्ष गभाना बिरकरण फौजी, कुमरपाल उर्फ बाजीराव, युवा जिला महासचिव मनवीर चौधरी, त्रिलोक सिंह, भोला चौधरी, ओमवीर प्रधान सुबकरा, शिवम, सौरव, श्याम, रामपाल सिंह, राहुल, नेत्रपाल तेवतिया, संदीप मलान, धर्मवीर सिंह, मनोज कुमार, बंटी शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें