फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : आंतरिक मूल्यांकन फार्मेसी के अनुत्तीर्ण छात्रों ने किया हंगामा

सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़शनिवार को आंतरिक मूल्यांकन में फार्मेसी के सैकड़ों अनुत्तीर्ण छात्रों ने हंगामा किया।प्रांत सह संयोजक एग्री विजन जतिन वार्ष्णेय ने बताया कि यदि चार दिन के अंदर समस्याओं का समाधान नहीं होता है, तो विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता पीड़ित छात्रों के साथ बड़ा आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

शनिवार को आंतरिक मूल्यांकन में फार्मेसी के सैकड़ों अनुत्तीर्ण छात्रों ने हंगामा किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महानगर ने अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा।
महानगर मंत्री अंकुर शर्मा ने बताया कि डी फार्मा प्रथम व द्वितीय वर्ष के छात्रों का विगत दिनों परीक्षा का परिणाम आया। इसमें बड़ी संख्या में छात्रों को आंतरिक मूल्यांकन और परीक्षा में अनुपस्थिति दिखाकर फेल कर दिया गया है।
विज्ञापन

ज्ञापन में छात्रों को तत्काल रूप से कोई समाधान निकाल कर राहत दिलाने, अंकतालिका की पुन: जांच व पुन: परीक्षा में आने वाले शुल्क का वहन कॉलेज द्वारा किए जाने की मांग की गई। साथ ही, तीसरी मांग छात्रों को पास कराने के नाम पर की गई अवैध वसूली के पैसे वापस कराया जाए। नया सत्र प्रारंभ होते समय फीस की संपूर्ण जानकारी कॉलेज विवरणिका व कॉलेज वेबसाइट पर अंकित की जाए।
विज्ञापन

प्रांत सह संयोजक एग्री विजन जतिन वार्ष्णेय ने बताया कि यदि चार दिन के अंदर समस्याओं का समाधान नहीं होता है, तो विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता पीड़ित छात्रों के साथ बड़ा आंदोलन करेंगे। इस दौरान प्रांत संयोजक खेल कार्य करन आर्य, शैलेंद्र प्रजापति, गर्व वार्ष्णेय, सक्षम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें