कृष्णांजलि मंच पर मिस्टर एंड मिसेज किंग क्वीन कार्यक्रम में प्रस्तुति देती युवती।
- फोटो : CITY OFFICE
कृष्णंजलि नाट्यशाला में आदर्श दंपती के कार्यक्रम में मिस्टर एंड मिसेज, किंग क्वीन अलीगढ़-2021 की प्रतियोगिता हुई। इस कार्यक्रम को 20 साल पूरा होने पर इस बार विवाह योग्य खूबसूरत 25-25 युवा-युवतियों को मंच पर आमंत्रित किया गया, जो आकर्षण का केंद्र रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी की पत्नी मनीषा मालपाणी, विशिष्ट अतिथि संगीता वार्ष्णेय, सुनीता सिंह रहीं। कार्यक्रम संयोजक जीआईसी छर्रा की प्रिंसिपल नीलम शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के डायरेक्टर उत्कर्ष राज थे।