न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
मुरादाबाद की डॉ. भीमराव आंबेडकर पुलिस अकादमी में हुई 23वीं वार्षिक घुड़सवारी प्रतियोगिता में अलीगढ़ की माउंटेन पुलिस ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया है। माउंटेन प्रतियोगिता में टीम ने स्वर्ण, ड्रेसेस टीम में रजत, टीम टेंट पैकिंग में रजत व मिडले रिले में कांस्य पदक जीता है। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने शुक्रवार को विजेता जनपदीय माउंटेन टीम के कप्तान एसआई एमपी अशोक कुमार व सईस कृपाल सिंह को सम्मानित किया। एसएसपी ने कहा कि टीम ने अलीगढ़ का गौरव बढ़ाने का काम किया है। इससे घुड़सवारी के लिए लोगों का रुझान भी बढ़ सकेगा।