अलीगढ़ के रामघाट रोड के केके नर्सिंग होम में डॉक्टर और तीमारदार के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस पर कार्रवाई को लेकर शनिवार को डॉक्टरों ने जाम लगा दिया। डॉक्टरों ने केके नर्सिंग होम के सामने में रामघाट रोड पर जाम लगा दिया। उन्होंने पुलिस विरोधी नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शनकारी डॉक्टर इंस्पेक्टर क्वार्सी को निलंबित करने की मांग कर रहे हैं। वहीं मरीज पक्ष ने सेंटफिडेलिस के बाहर डॉक्टरों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जाम लगा दिया है। प्रदर्शनकारी लगातार "डॉक्टर नहीं कसाई हैं..." के नारे लगा रहे हैं।