अलीगढ़ में जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह के आदेशानुसार लगातार रुक-रुक कर हो रही बरसात के कारण जिले में संचालित कक्षा एक से कक्षा 12 तक समस्त बोर्ड के विद्यालयों को 10 से 11 अक्तूबर तक का अवकाश घोषित किया है।
जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह के निर्देशानुसार जनपद के समस्त विद्यालय आगामी दो दिन यानि 10 और 11 अक्तूबर सोमवार और मंगलवार को बंद रहेंगे। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को उक्त आदेश का कड़ाई के साथ अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।