फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: महेंद्र सिंह तंवर बोले, वोट बैंक की गंदी राजनीति ने समाज को बांटने का किया काम

Sun, 02 Oct 2022 01:27 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की सामाजिक समरसता रथ यात्रा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि वोट बैंक की गंदी राजनीति ने समाज को बांटने का काम किया है।
विज्ञापन
अलीगढ़ : मैरिस रोड़ स्थित एक रेस्टोरेंट में पत्रकारो से वार्ता करते अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ? - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की सामाजिक समरसता रथ यात्रा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि वोट बैंक की गंदी राजनीति ने समाज को बांटने का काम किया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राजनीतिक बाहुबलियों ने संविधान की प्रस्तावना और उच्चतम न्यायालय के अनेकों निर्णयों के विपरीत जातिगत आरक्षण को बढ़ावा देकर देश को बांटने का कार्य किया है। यह काम न तो राष्ट्रीय हित में और न ही देश के नागरिकों के हित में है। अपनी कुर्सी को बचाने और समाज में विघटन डालने वाले लोगों ने 10 वर्ष तक दिए जाने वाले जातिगत आरक्षण को बार- बार बढ़ाकर 75 वर्ष तक कर दिया।

उन्होंने कहा कि आरक्षण देश के लिए कैंसर जैसी बीमारी बन चुका है। डॉ. जयपाल सिंह चौहान ने बताया कि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा वर्ष 1980 से आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग करती चली जा रही है। हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष छगन सिंह राठौर कहा कि आरक्षण पर भी कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। अयोध्या पीठाधीश्वर जगद्गुरु बालमुकुंद आचार्य ने शंख बजाकर लोगों में जोश भरा। राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर ने तरुण प्रताप सिंह को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में संगठन मंत्री और अनुज प्रताप सिंह को मंडल अध्यक्ष बनाने का एलान किया।
विज्ञापन


इस मौके पर महासभा के अध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र पाल सिंह, नेम सिंह सोलंकी, सौरभ तोमर, अनुज प्रताप सिंह, ममता राघव, मीरा जादौन, बंटी जादौन, राकेश ठाकुर, संदीप चौहान, नरेश कुमार सिंह, धर्मेंद्र सिंह, कविता राघव, गरिमा राघव, ऋतु सिंह, निर्मल तोमर, कुसुम लता, जीतू पहलवान, डैनी ठाकुर, रणधीर राघव, अखिलेश तोमर, तनुज प्रताप सिंह, अनिल चौहान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें