फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ क्रिकेट स्कूल सेमीफाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़ में खेले जा रहे प्रथम गेम सिटी एरिना जूनियर्स अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में अलीगढ़ क्रिकेट स्कूल ने सिवाग टाइटंस हापुड़ को 53 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। क्वार्टर फाइनल में अलीगढ़ क्रिकेट स्कूल ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 142 रन बनाए। अनुभव ने 44 रन व हितेश कुमार ने 18 गेंद पर दो छक्के व दो चौके की मदद से 30 रन की पारी खेली। सिवाग टाइटंस हापुड़ के अमन ने तीन व हुसैन ने दो विकेट झटके। जवाब में उतरी सिवाग टाइटंस हापुड़ की पूरी टीम 18.5 ओवर में 89 पर आउट हो गई। अमन ठाकुर ने 31 रन व शिवम ने 21 रन बनाए। अलीगढ़ के यश उपाध्याय ने तीन, हितेश व जय ने दो-दो विकेट झटके। अलीगढ़ ने हापुड़ को 53 रन से हरा दिया। बुधवार को अलीगढ़ व जेसीए मेरठ के बीच सेमीफाइनल मैच होगा। हितेश को प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें