फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: स्कूल में छलांग लगाने वाले छात्र की हालत नाजुक, प्रबंधक व दो शिक्षिकाओं पर मुकदमा दर्ज

Sat, 03 Dec 2022 06:30 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़

सार

मूल रूप से गभाना निवासी संजीव कुमार सिंह त्रिमूर्ति नगर सुरक्षा विहार में रहकर डेयरी चलाते हैं। उनका 14 वर्षीय इकलौता बेटा मयंक इग्राहम स्कूल में 8वीं का छात्र है। बृहस्पतिवार सुबह पहले पीरियड में छात्र ने स्कूल की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी।
विज्ञापन
छात्र ने लगाई छलांग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महानगर के जीटी रोड सारसौल स्थित इंग्राहम स्कूल में आठवीं के छात्र द्वारा दूसरी मंजिल से छलांग लगाने के मामले में अभी तक बच्चे की हालत में कोई सुधार नहीं है। इधर, शुक्रवार देर रात पिता की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर बन्नादेवी पुलिस ने विद्यालय प्रबंधक व दो शिक्षिकाओं पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें इन्हीं के परेशान करने से बच्चे द्वारा छलांग लगाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस अब मामले में जांच की बात कह रही है।

विज्ञापन


मूल रूप से गभाना निवासी संजीव कुमार सिंह त्रिमूर्ति नगर सुरक्षा विहार में रहकर डेयरी चलाते हैं। उनका 14 वर्षीय इकलौता बेटा मयंक इग्राहम स्कूल में 8वीं का छात्र है। बृहस्पतिवार सुबह पहले पीरियड में छात्र ने स्कूल की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। सिर के बल गिरने के कारण उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

सीसीटीवी फुटेज में बच्चा खुद ही छलांग लगाते हुए कैद पाया गया है। इधर, मामले में पुलिस को पिता की ओर से शुक्रवार देर रात तहरीर भेजी गई। जिसमें आरोप है कि उनका बेटा रेस में शामिल होना चाहता था, जबकि छात्र की क्लास टीचर कुसुम व दूसरी शिक्षिका शिखा पाठक उसे शामिल नहीं होने दे रही थीं।
विज्ञापन


आरोप है कि इसकी शिकायत बच्चे ने प्रबंधक एसएन सिंह से की तो उन्होंने भी यह कहते हुए टरका दिया कि आप ठाकुर जाति से हो, इसलिए रेस में शामिल नहीं होने दिया जाएगा। इसके बाद पिता को घर आकर वाकया बताया था। मगर व्यस्तता के कारण पिता स्कूल जाकर बात नहीं कर सके।

शिकायत में आरोप लगाया कि इसी बीच बच्चे ने यह घटना इन्हीं के दबाव व परेशान किए जाने के कारण की है। इंस्पेक्टर बन्नादेवी प्रदीप कुमार सिंह ने तीनों पर मुकदमे की पुष्टि करते हुए बताया कि जो तथ्य बताए गए हैं, उन्हें जांच के बाद तय किया जाएगा। जांच की जा रही है। इधर, पिता के अनुसार अभी बच्चे की हालत में कोई सुधार नहीं दिख रहा है। हालांकि इलाज जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें