फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कमिश्नर ने किया अचल सरोवर का निरीक्षण, 15 फरवरी तक काम पूरा करने को कहा

Mon, 26 Dec 2022 06:44 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ के कमिश्नर नवदीप रिणवा ने अचल सरोवर में हो रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया। कमिश्नर ने निर्माणाधीन परियोजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए कहा। निर्माणाधीन परियोजनाओं के चलते आम जनमानस को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हाेने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
अचल सरोवर के मानचित्र को देखते अलीगढ़ कमिश्नर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ स्मार्ट सिटी के अध्यक्ष और  कमिश्नर नवदीप रिणवा ने अचलताल के सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया। कमिश्नर ने निर्माणाधीन परियोजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए कहा और कहा कि निर्माणाधीन परियोजनाओं के चलते आम जनमानस को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

विज्ञापन

 
कमिश्नर ने अचलताल के सौंदर्यीकरण कार्य के अंतर्गत सम्पूर्ण परिक्रमा मार्ग का भ्रमण करते हुये निर्माणाधीन कार्यों का गहनता से निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य के मानचित्रों का अवलोकन करते हुये निर्माणाधीन कार्यों के बारे में जानकारी ली।  ताल में पानी भरे जाने के लिए अलग से बोरिंग और ताल के पानी की निकासी के लिए सम्प लगाये जाने के निर्देश दिये। 

अचलताल में दो-तीन घरों से आ रहे गंदे पानी की रोकथाम एवं समीपवर्ती स्थानों पर किये गये अतिक्रमण को दूर किये जाने के लिए नगर निगम को निर्देश दिये। मण्डलायुक्त ने 15 फरवरी, 2023 तक अपूर्ण कार्यों को प्रत्येक दशा में पूर्ण कर जनोपयोगी बनाए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


अचल सरोवर निरीक्षण के दौरान अमित आसेरी, नगर आयुक्त, सुरेश चन्द्र, मुख्य कार्यपालक अधिकारी, नगर निगम, कार्यदायी संस्था उ0प्र0 राजकीय निर्माण निगम के अपर परियोजना प्रबन्धक हरिओम शर्मा, सहायक अभियन्ता नरेन्द्र कुमार दिनकर एवं योगेन्द्र सिंह और मै0 एस0के0 कन्स्ट्रक्शन के महाप्रबन्धक दीपक अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें