अध्यक्ष विनोद कुमार और मंत्री कामिनी शर्मा
- फोटो : स्वयं
अलीगढ़ के कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल संघ का चुनाव संपन्न हो गया। जिसमें विनोद कुमार अध्यक्ष बने और कामिनी शर्मा को मंत्री पद पर चुना गया है।
कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल संघ का चुनाव 21 जुलाई को लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से कराया गया। अध्यक्ष और मंत्री पद के लिए लॉटरी डाली गई, इसमें अध्यक्ष पद पर विनोद कुमार और मंत्री पद पर कामिनी शर्मा का चयन हुआ।
पूरी प्रक्रिया एडीएम प्रशासन पंकज कुमार की निगरानी में संपन्न हुई। इस दौरान एसीएम प्रथम दिग्वियज सिंह, पियूष साराभाई, सोहन सिंह आदि मौजूद रहे।