न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से दीपावली पर्व पर श्री अचलेश्वर महादेव एवं श्री खेरेश्वर महादेव मंदिर के महंत और पुजारियों को पूजा, हवन सामग्री एवं मिठाई भिजवायी गई है।
सहायक निदेशक सूचना संदीप कुमार ने रविवार को अचलताल स्थित श्री अचलेश्वर महादेव एवं श्री खेरेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर सेवादार हरिबाबू, अमन गोस्वामी, चुन्नीलाल, गोविंद को पूजा किट, मिठाई एवं हवन सामग्री भेंट की। उन्होंने बताया कि सभी सेवादारों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें दीपावली शुभकामनाएं दी हैं। संवाद