क्षेत्र के गांव श्यामपुर में खेत में काम कर रहे एक मजदूर पर सांड़ ने हमला बोल दिया। सांड़ ने मजदूर को सड़क पर लाकर पटक दिया। इससे मजदूर की मौत हो गई।
बलवीर सिंह के यहां बुलंदशहर के थाना अरनियां के गांव नगलिया नरायनपुर निवासी जुल्फकार (60) मजदूरी करते हैं। शनिवार की दोपहर को वह खेतों में काम कर रहा था।
इसी बीच सांड़ ने हमला कर दिया और जुल्फकार को सड़क पर लाकर पटक दिया। गंभीर स्थिति में जुल्फकार को जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने पीछे छह बच्चों को रोता बिलखता छोड़ गया है।