फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh Accident : ट्रक की टक्कर से बुलंदशहर के युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Wed, 17 Aug 2022 12:16 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

बुलंदशहर का सचिन रक्षाबंधन पर कावेरी बाटिका में अपनी बहन के घर आया था। रविवार रात वह बाइक से वापस लौट रहा था। तभी क्वार्सी बाईपास पर देहली सहार रेजीडेंसी के सामने पीछे से तेज गति से आते ट्रक ने टक्कर मार दी और उसकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महुआखेड़ा क्षेत्र में क्वार्सी बाईपास पर रविवार रात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह रक्षाबंधन के बाद अपनी बहन के घर से वापस लौट रहा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया है।
विज्ञापन


मूल रूप से बुलंदशहर बड़ानपुर का 24 वर्षीय सचिन रक्षाबंधन पर कावेरी बाटिका में अपनी बहन के घर आया था। रविवार रात वह बाइक से वापस लौट रहा था। तभी क्वार्सी बाईपास पर देहली सहार रेजीडेंसी के सामने पीछे से तेज गति से आते ट्रक ने टक्कर मार दी और उसकी मौके पर मौत हो गई।

इस सूचना पर पुलिस पहुंच गई। जेब में मिले कागजों से उसकी पहचान हुई। हालांकि पुलिस ने उसे पहले मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। मगर मृत घोषित कर दिया गया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद उसका शव परिवार को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें