फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली बाइक रैली

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट से बाइक तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह । अमर - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जनपदवासियों को राष्ट्रीय अभियान से जुड़ने एवं उनमें जागरूकता लाने के लिए शनिवार को जिला पंचायती राज विभाग के बैनर तले तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। कलेक्ट्रेट परिसर से डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया। रैली में 75 बाइकें शामिल थीं। जगह-जगह यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत राष्ट्र ध्वज तिरंगा 13 से 15 अगस्त तक घरों, प्रतिष्ठानों, सरकारी और गैर सरकारी इमारतों, भवनों, वाणिज्यिक एवं औद्योगिक इकाईयों पर फहराया जाएगा। किसी भी देशवासी के लिए राष्ट्र ध्वज के सम्मान से ज्यादा कुछ नहीं है। उन्होंने लोगों से तिरंगा झंडा फहराने की अपील की है।
जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल ने बताया कि रिले रैली विभिन्न ग्राम पंचायतों में जनजागरण करेगी। जिले के 12 ब्लॉकों की 186 ग्राम पंचायतों में तिरंगा रैली 440 किलोमीटर की यात्रा तय करेगी। पहले दिन धनीपुर एवं अकराबाद ब्लॉक की 46 ग्राम पंचायतों में करीब 131 किलोमीटर का सफर तय किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रविवार को रैली बिजौली और गंगीरी ब्लॉक के 38 ग्राम पंचायत में 79 किमी सफर तय करेगी। बाइक रैली सोमवार को अतरौली, जवां और चंडौस ब्लॉक में 92 किमी की दूरी तय करेगी। नौ अगस्त को टप्पल, खैर और गोंडा एवं 10 अगस्त को इगलास, लोधा की 23 ग्राम पंचायतों में 82 किमी की यात्रा तय करके रामघाट रोड स्थित जिला स्टेडियम में समाप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें