कोऑपरेटिव बैंक एंप्लाइज यूनियन के कर्मचारियों ने शनिवार को मांगों के समर्थन में अपनी-अपनी शाखाओं काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। जिला सहकारी बैंकों में कर्मचारी समस्याओं, भ्रष्टाचार समेत अन्य मांगों को लेकर प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर जिला सहकारी बैंक के कर्मचारियों ने सराय नवाब स्थित मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।
यूनिट मंत्री/प्रदेश सहायक महामंत्री शिशिर शर्मा ने कहा कि पूरे प्रदेश में जिला सहकारी बैंकों में एक समान आठवां वेतनमान, बैंकों में कंप्यूटराइजेशन, डिजिटलाइजेशन में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच, चीनी मिलों को नियमों का उल्लंघन कर वित्त पोषण करने आदि मांगों को लेकर आंदोलन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पांच सितंबर तक सहकारी बैंक कर्मचारी चरणबद्ध आंदोलन करेंगे। प्रथम चरण में सभी कर्मचारी काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शित करते हुए बैंक में कार्य करेंगे।
प्रदर्शन करने वालों में यूनिट अध्यक्ष संजय कुमार, मुकेश राजपूत, विकास गुप्ता, राजीव रतन उपाध्याय, नरेंद्र तोमर, महेश शर्मा, महेश प्रसाद शर्मा, रवेंद्र कुमार, अश्वनी कुमार, विवेक श्रीवास्तव, चौधरी वीरेंद्र सिंह, रमेश चंद्र, हफीज खान, अजय सिंह, योजना तोमर, ऋचा त्रिपाठी, पिंकी यादव, रितु यादव, रेखा शर्मा, मुकेश कुमार गौतम आदि थे।