फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : बस दुर्घटना में एक और महिला की हालत बिगड़ी, दिल्ली रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-कानपुर हाईवे पर रोरावर क्षेत्र में शुक्रवार तड़के हुई रोडवेज बस दुर्घटना में जख्मी एक महिला की हालत बिगड़ गई, जिसे शनिवार को जेएन मेडिकल कॉलेज से दिल्ली रेफर कर दिया गया। इधर, शुक्रवार को मृत महिला के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन साथ ले गए।
विज्ञापन

बता दें कि शुक्रवार तड़के फर्रुखाबाद डिपो की बस दिल्ली से फर्रुखाबाद जाते समय रोरावर क्षेत्र में हाईवे पर ओवरब्रिज से नीचे खाई में पलट गई थी। इस दुर्घटना में 60 वर्षीय चंदावती निवासी कायमगंज, फर्रुखाबाद की मौके पर मौत हो गई थी।
शनिवार को एटा के राजा का रामपुर विजयपुर की महिला ऊषा देवी पत्नी कपूर सिंह की हालत और ज्यादा बिगड़ गई, जिसे जेएन मेडिकल कॉलेज से दिल्ली रेफर कर दिया गया। इधर, कायमगंज की महिला की मौत की खबर पर बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रतनदीप सिंह साथियों व पदाधिकारियों संग पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।
विज्ञापन

जहां से परिजनों संग शव कायमगंज भिजवाने की व्यवस्था की। रोडवेज प्रबंधन से मुआवजे के लिए कहा गया। बता दें कि यह बस बृहस्पतिवार रात पौने ग्यारह बजे दिल्ली से रवाना हुई थी। तड़के चालक को नींद आने पर दुर्घटना हो गई। मामले में चालक पर मुकदमा दर्ज कराया गया है, जिसके आधार पर आरोपी को पुलिस तलाश रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें