अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के सभी संस्थान एवं कार्यालय प्रत्येक शुक्रवार रात 10 बजे से प्रत्येक सोमवार सुबह 5 बजे तक बंद रहेंगे। यह निर्णय उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव द्वारा जारी नए निर्देश के अंतर्गत लिया गया है।अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार द्वारा जारी सूचना के अनुसार यह बंदी कोविड-19 के बढ़ते ख़तरों से उत्पन्न परिस्थितियों के अंतर्गत की जा रही है। सूचना के अनुसार, चिकित्सा सेवा, सफाई, बिजली, पानी, आवासीय हॉल सेवा, सेंट्रल आटोमोबाइल वर्कशॉप, टेलीफोन विभाग तथा केन्द्रीय प्रशासनिक कार्यालयों के अंतर्गत आने वाली आवश्यक सेवाओं से जुड़े कर्मचारी संबंधित अधिकारियों के निर्देशानुसार कार्य करेंगे।