फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : एंबुलेंस गैंग सरगना असलम गिरफ्तार

विज्ञापन
आरोपी असलम। संवाद - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
जेएन मेडिकल कालेज के बाहर से अवैध रूप से एंबुलेंस गैंग चलाने और मरीजों से अवैध वसूली करने वाले गैंग के एक सरगना असलम को गिरफ्तार कर लिया गया। अभी उसका दूसरा भाई अशरफ फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस टीमें लगी हुई हैं।
विज्ञापन

अतरौली के दीपक शर्मा आजाद द्वारा इन दोनों भाइयों के खिलाफ मुकदमा कराया था, जिसमें मरीज को जबरन मेडिकल कॉलेज से अपने एक नर्सिंग होम में ले जाने और वहां अवैध वसूली का आरोप था। इस मुकदमे के बाद फिर एक दर्जन ऐसी शिकायतें पुलिस के पास पहुंचीं।
बाद में पुलिस ने इन दोनों की तलाश शुरू की और पिछले दिनों अदालत से कुर्की नोटिस भी प्राप्त कर लिया। इसके अलावा पूर्व में इन दोनों पर गैंगेस्टर एक्ट में भी कार्रवाई की जा चुकी है। इसी कड़ी में अब असलम को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

उसका भाई अशरफ अभी फरार है। एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत के अनुसार गंदानाला से असलम को गिरफ्तार किया है। बता दें कि इनका एक कुख्यात अपराधी भाई अकरम टिप्पा रासुका के तहत जेल में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें