अलीगढ़ प्रशासन ने एएमयू छात्र नेता आरिफ खान त्यागी को जिले से 6 महीने के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। प्रशासन ने तड़ीपार करते हुए उसे शहर में शांति के लिए खतरा बताया है। एएमयू कैंपस में सीएए के विरोध प्रदर्शनों के दौरान विभिन्न आरोपों के तहत उसपर मुकदमा दर्ज किया गया था।