फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : तीमारदार को थप्पड़ मारने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज में तीमारदार को थप्पड़ मारने का आरोप डॉक्टर पर लगा है। इसकी जानकारी मिलते ही कांग्रेस नेता राजा भैया अपने साथियों के साथ जेएन मेडिकल कॉलेज पहुंच गए, जहां मरीजों और तीमारदारों से उनको होने वाली परेशानियों की जानकारी उन्हें देने के लिए कहा।
गांव किसोली की रहने वाली नीरू ने बताया कि वह पिछले 22 दिन से अपने भाई का इलाज जेएन मेडिकल कॉलेज करा रही हैं। सुबह करीब 8 बजे मरीजों का परीक्षण डॉक्टर कर रहे थे। इसी दौरान उनके चाचा खेमराज ने डॉक्टर से कुछ जानकारी करनी चाहिए, लेकिन उन्हें जवाब देने के बजाय डॉक्टर ने अभद्रता की और थप्पड़ मार दिया। उन्होंने मरीज को लेकर बाहर भगाने की धमकी दी। इसकी सूचना राजा भैया को मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। राजा ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में पिछले दो वर्षों में हुई नियुक्तियों की जांच होनी चाहिए। उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक और डॉक्टरों पर प्राइवेट अस्पताल में ओपीडी देखने अथवा मरीजों का इलाज करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इसकी शिकायत राष्ट्रपति से लेकर मुख्यमंत्री से की है। इस संबंध में एएमयू के डिप्टी प्रॉक्टर डॉ. सैयद नवाज अली जैदी ने बताया कि बेड बदलने को लेकर तीमारदार और वार्ड ब्वॉय में कहासुनी हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें