अलीगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मथुरा बाईपास पर स्थित एक कार धुलाई सेंटर पर काम करने वाले युवक की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया गया कि मृतक राजस्थान का रहने वाला था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की जांच में जुट गई है।