महानगर में गांधीपार्क के मिश्रित आबादी वाले मामू भांजा इलाके में देर रात चोरी के इरादे से घर में घुसे गैर समुदाय के युवक को पीटा। अस्पताल में युवक की मौत। खबर पर इलाके में तनाव के हालात हैं। वहीं परिवार, मोहल्ले के तमाम लोग अस्पताल पहुंचे। समर्थन में सपा व बसपा के नेता भी आए। देर रात अस्पताल में हंगामा जारी। चोरी के इरादे से घुसने के आरोप को बताया जा रहा बेबुनियाद। पुलिस समझाने में जुटी।