फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : संदीप हत्याकांड के एक आरोपी के परिवार की महिला से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

एटा अलीगंज के सीमेंट सप्लायर व लॉजिस्टिक कारोबारी संदीप गुप्ता हत्याकांड से जुड़े 13 में से एक आरोपी परिवार की महिला से दुष्कर्म की वारदात हुई है। इस मामले में महिला ने सीसीटीवी साक्ष्य के आधार पर पड़ोसी व्यापारी को आरोपी बनाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। बन्नादेवी पुलिस ने मुकदमे के आधार पर आरोपी व्यापारी को बुधवार को जेल भेज दिया।
बन्नादेवी क्षेत्र की रहने वाली महिला की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे में आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला व्यापारी उसके घर आता-जाता था। इसी दौरान एक माह पहले उसे अकेला पाकर दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद समय समय पर उसके साथ यही हरकत करता रहा। किसी को बताने पर जान-माल की धमकी भी दी गई। किसी तरह उसने इस घटना से अपने पति को अवगत कराया। तब जाकर थाने पर शिकायत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ में आरोपी के घर में आने-जाने के सीसीटीवी फुटेज भी साक्ष्य के रूप में पुलिस को दिए गए। सीओ द्वितीय शिवप्रताप सिंह के अनुसार इस घटना के संबंध में पड़ोस के ही कौशल यादव को आरोपी बनाया गया है। जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेजा गया है। बाकी साक्ष्यों के आधार पर मामले में विवेचना जारी है। इधर, अंदरखाने खबर है कि पिछले दिनों पीड़ित महिला के परिवार के पुरुष सदस्य संदीप गुप्ता हत्याकांड में जेल गए थे। तभी से मदद के नाम पर आरोपी इस परिवार के साथ खड़ा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें