- राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विवि का निर्माण 93.41 एकड़ जमीन पर 450 करोड़ रुपये की लागत से होगा।
- गभाना के टमकौली में अटल आवासीय स्कूल में 500 विद्यार्थियों का आवासीय स्कूल चालू होगा।
- लोधा जिरौली रोड पर 15 करोड़ की लागत से आधुनिक फूड टेस्टिंग लैब का निर्माण।
- गभाना के ख्यामई गांव में विकसित होगा औद्योगिक क्षेत्र ।
- खैर के अंडला में बहुप्रतीक्षित यूपी डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का निर्माण ।
सड़क हाईवे-ट्रांसपोर्ट नगर
- अलीगढ़- पलवल हाईवे पर खैर और जट्टारी बाईपास का निर्माण।
- लोधा के पास गांव ल्हौसरा में सवा सौ एकड़ जमीन पर ट्रांसपोर्ट नगर।
- रामघाट रोड पर फोर लेन रामघाट-कल्याण मार्ग का निर्माण।
- शहर के अंदरूनी जीटी रोड और प्रमुख संपर्क मार्गों का दुरुस्तीकरण।
स्मार्ट सिटी परियोजना में चल रहे कार्यों में तेजी लाई गई है। प्रयास किया जा रहा है कि प्रोजेक्ट अपने तय समय पर ही पूरे हों। समय-समय पर विकास कार्यों की समीक्षा करने के साथ ही उनका भौतिक सत्यापन भी किया जा रहा है, जल्द कार्य पूरे होने से शहरवासियों को राहत मिलेगी।
- इंद्र विक्रम सिंह, डीएम।