फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : दो ट्रेनों से 3523 यात्री हुए रवाना

विज्ञापन
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर श्रमिक ट्रेन से जाते मजदूर। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
ईंट भट्टा मजदूरों को लेकर लगातार चौथे दिन यानी शनिवार को दो स्पेशल ट्रेन बिहार के गया जिले के लिए रवाना हुईं। सीएमआई संजय शुक्ला के मुताबिक शाम छह और रात आठ बजे दो स्पेशल ट्रेन बिहार के गया जिले के लिए रवाना हुईं। पहली ट्रेन में 1753 और दूसरी में 1770 मजदूर गए। मजदूरों की संख्या अधिक होने के कारण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन फिर से स्टेशन पर नहीं हो सका। हालांकि अधिकारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद थर्मल स्क्रीनिंग कराके मजदूरों को ट्रेन में बैठाया। सीएमआई संजय शुक्ला ने बताया कि सोमवार को भी दो स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था मजदूरों के लिए की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें