अलीगढ़ : मोहनलाल गौतम महिला चिकित्सालय में सीमा निवासी गोड़ा मोड़ महफूज नगर ने दिया बेटे को जन्म।
- फोटो : CITY OFFICE
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
जन्माष्टमी पर जिले के कई घरों में कान्हा स्वरूपों ने जन्म लिया है। अकेले मोहनलाल गौतम महिला अस्पताल में पिछले 19 घंटे में कुल 32 प्रसव हुए, जिनमें से 17 बच्चे हैं। अधिकांश मां उन बच्चों के नाम कन्हैया से जोड़कर रखने को तैयार हैं।
परिवार ने तो अभी से उन्हें कन्हैया स्वरूप मान लिया है। इसी तरह निजी अस्पतालों में भी बच्चों ने जन्म लिया है। इन परिवारों में खुशी का माहौल है। सीएमएस डॉ.रेनू शर्मा के अनुसार यह सभी परिवार बेहद खुश है। अस्पताल में भी इस खुशी पर स्टाफ भी शामिल है