न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
आत्मनिर्भर भारत अभियान तहत बेरोजगार महिला एवं पुरुषों को स्वावलंबी बनाने के लिए राजकीय फल संरक्षण केंद्र पर 100 दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण दिया जाएगा। शुभारंभ उपनिदेशक उद्यान मुकेश कुमार एवं प्रधानाचार्य राजकीय खाद्य विज्ञान प्रशिक्षण केंद्र आगरा रामवीर सिंह द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
प्रशिक्षण में 30 महिला एवं पुरुषों ने भाग लिया। इस मौके पर प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण सामग्री वितरित की गई। प्रधानाचार्य रामवीर सिंह, केंद्र प्रभारी बलवीर सिंह ने भी जानकारी दी। संवाद