फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: एएमयू और मलयेशिया के बीच हुआ समझौता, करेंगे अकादमिक सहयोग

Thu, 30 Nov 2023 12:43 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एएमयू के संग्रहालय विज्ञान विभाग अध्यक्ष प्रो. अब्दुर्रहीम के नेतृत्व में इंटरनेशनल इस्लामिक यूनिवर्सिटी मलयेशिया और हनयांग विश्वविद्यालय सिंगापुर के साथ अकादमिक सहयोग पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
विज्ञापन
एएमयू - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) और मलयेशिया के बीच अकादमिक सहयोग पर समझौता हुआ। एएमयू के संग्रहालय विज्ञान विभाग अध्यक्ष प्रो. अब्दुर्रहीम के नेतृत्व में इंटरनेशनल इस्लामिक यूनिवर्सिटी मलयेशिया और हनयांग विश्वविद्यालय सिंगापुर के साथ अकादमिक सहयोग पर हस्ताक्षर किए गए हैं। यह ऐतिहासिक कदम सिंगापुर में आयोजित इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ म्यूजियम-इंटरनेशनल कमेटी फॉर एजुकेशन एंड कल्चरल एक्शन के अंतरराष्ट्रीय वार्षिक सम्मेलन के दौरान उठाया गया।

विज्ञापन


प्रो. अब्दुर्रहीम ने 21 नवंबर को सिंगापुर में एशियाई सभ्यता संग्रहालय में भविष्य की कक्षा पर एक विशेष सत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), ऑगमेंटेड रियलिटी (एआर) और वर्चुअल रियलिटी (वीआर) जैसी अत्याधुनिक तकनीकों का उपयोग करते हुए मेटावर्स संग्रहालय की परिवर्तनकारी क्षमता पर प्रकाश डाला।

इंटरनेशनल इस्लामिक यूनिवर्सिटी मलयेशिया में एप्लाइड आर्ट्स, डिजाइन और संरक्षण विभाग की प्रमुख डॉ. अरीता हनीम ने एएमयू के संग्रहालय विज्ञान विभाग के साथ अकादमिक सहयोग में रुचि व्यक्त की। इसी तरह सिंगापुर के हानयांग विश्वविद्यालय के प्रोफेसर यूनुसू ली ने भी सहयोग का वादा किया। प्रो. अब्दुर्रहीम ने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय सहयोग नवीन शैक्षणिक पहल को बढ़ावा देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें