फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की चिट्ठी के बाद एएमयू इंतजामिया अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन
एएमयू परिसर में हुई कई घटनाओं के बाद पुलिस ने विवि इंतजामिया को चिट्ठी लिखकर आपराधिक प्रवृति के युवाओं का चिन्हांकन और उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा है। पुलिस का कहना है कि इन दिनोों एएमयू की सुरक्षा में सेंध लगाना आपराधिक प्रवृत्ति के युवाओं को आसानी हो रही है। वहीं दूसरी ओर एएमयू इंतजामिया का तर्क है कि 50 फीसदी सुरक्षाकर्मियों के सहारे एएमयू की सुरक्षा है। काफी समय से सुरक्षाकर्मियों की भर्ती नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

पुलिस विभाग से आए पत्र के बाद विवि ने सुरक्षा को लेकर अमल करना शुरू कर दिया है। एक वक्त था, जब 650 सुरक्षाकर्मी तैनाती थे। तब से अब तक इनकी लगातार सेवानिवृत्ति से पद रिक्त होते गए,। जबकि इन रिक्त पदों पर भर्ती नहीं की गई। वर्तमान में 350 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती है। पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से पत्र में 18 सुझाव दिए है। इनमें वॉकी टॉकी सिस्टम बेहतर करना और ं सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था कराना शामिल है। 6 और 7 अगस्त को एएमयू परिसर में परीक्षा देकर बाहर निकले छात्रों के बैग से पिस्तौल निकलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए थे। साथ ही, इंतजामिया ने शरारती तत्वों के बारे में हॉल के प्रोवोस्ट से रिपोर्ट मांगी है।
एएमयू के डिप्टी प्रॉक्टर डॉ. सैयद नवाज जैदी का कहना है कि पुलिस से पत्र मिल गया है। सुझाए गए बिंदुओं पर अमल शुरू कर दिया है। वॉकी-टॉकी सिस्टम दुरुस्त कराया जाएगा। एएमयू की बाहरी दीवारों के पास सीसीटीवी कैमरे लगाए गए जा चुके हैं। जहां जरूरत होगी, वहां और भी कैमरे लगाए जाएंगे। सुरक्षाकर्मियों की कमी है, इसका भी जिक्र पत्र में किया गया है। शरारती तत्वों के बारे में हॉल के प्रोवोस्ट से रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें